Apr 15, 2010

Hindi Poem-Man ka kona

Linked from हिंदी हैं हम..: मन का कोना
 
चलता है जीवन ऐसे,
चलना,रुकना ,हँसना रोना,
सबमें भरता रहता है,
पर खाली है मन का एक कोना.....
सुबह की किरणें जब,
आँगन को भर जातीं हैं,
खाली आँचल की टीस बेटे,
मुझको बहुत सताती है...
तेरे बापू यूँ तो सबके सामने,
गर्व से सीना फुलातें हैं,
कई बार अँधेरे कमरे में,
बिना आँसू दुःख बहातें हैं...
जब दोपहर घर में,
बहू खाना बनाती है,
सच खून सुनी मांग कलाई,
ह्रदय में हुक सा उठाती है...

छोटा सा मुन्ना जब रोता है,
गुडिया बच्ची से बड़ी बन जाती है,
हम शहीद की हैं औलादें,
"जय हिंद" के नारे लगाती है...

ये ना कहूँगी गर्व नहीं है मुझको,
पर मन को कैसे समझाऊं,
पलकों को यूँ कैसे बंद करूँ ,
कि एक भी नीर बहा ना पाऊं...

जितनी भी जंगे होती हैं,
दो गुटों में लड़ी जाती हैं,
गुटों की हों हार या जीत,
माएँ लाल गंवाती हैं...

फिर भी सबको समेट कर,
मैं अपना घर बनाउंगी,
एक वीर को जनने वाली,
हर मुश्किल को जीत जाउंगी...

शायद घर बन जाये जल्द ही,
और सब संभाल जायेंगे,
लेकिन ये भी सच है बेटे,
मन का एक कोना ना भर पाएंगे....
(आस्था "देव")

4 Reply:

  1. hellow...This is my first visit
    glad to be present here
    nice blog..my friend
    succesful!

    ReplyDelete
  2. Thank you for visiting, Hope you will love reading here.

    ReplyDelete
  3. What happens is that you can not write sms in this language because the phone will not let you.

    ReplyDelete
  4. @elbuscator
    Thank you for your valuable comments!!
    In India, all phone support this language, these sms are in hindi and Indian people loves it, There are also sms in english, hope you will love them. Use search box to search sms on favourate topic, there are more than one thousand sms on this site.
    Hope you will keep visiting and will leave your comments.

    ReplyDelete

Please write your comment/Shayari..

How to write..
Write comment below,
Select any one(Google account|Name/URL|Anonymous),
Post comment & Enter the captcha.
Thank You